-->

आपके समर्थन से, हम और अधिक बेहतर सामग्री बना सकते हैं। कृपया Ads पर क्लिक करे और अपना प्यारा सा लिखा हुआ शायरी और कोट्स हमारे कमेंट पर लिखे | आपके सहयोग और सपोर्ट से पेज आज तक चल रहा है ऐसे ही सहयोग बनाये रखे |

Funny Shayari

Funny Shayari-comedy shayari, new funny shayari, best funny sms, funny shayari, funny shayari for friend, girlfriend,quotes,status,4 line,2 line

Funny Shayari

Funny Shayari
Funny Shayari

हास्य शायरी

मेरे इश्क की बोलिंग ने उसके दिल की विकेट बहुत उम्दा तरीके से गिराई;
तकदीर ऐसी हमारी, अंपायर उसका बाप निकला, जिसने ऊँगली नहीं उठाई!

हास्य शायरी

किस किस का नाम लें, अपनी बरबादी मेँ;
बहुत लोग आये थे दुआयेँ देने शादी मेँ!

हास्य शायरी

वो ज़हर देकर मारते तो दुनिया की नज़र में आ जाते;
अंदाजे कत्ल तो देखो मोहब्बत करके हमसे शादी ही कर ली।

हास्य शायरी

वो मंदिर भी जाता है और मस्जिद भी:
परेशान पति का, कोई मज़हब नहीं होता।

हास्य शायरी

धन से बेशक गरीब रहो पर दिल से रहना धनवान;
अक्सर झोपडी पे लिखा होता है सुस्वागतम;
और महल वाले लिखते है कुत्ते से सावधान।

हास्य शायरी

वो कहती थी कि मैं तुम्हारी जिन्दगी को जन्नत;
बना दूंगी, बनानी तो उसे मैगी भी नहीं आती थी;
लेकिन मैडम का आत्मविश्वास तो देखो।

हास्य शायरी

मैंने चाहा तुझे अबला समझ कर;
मैंने चाहा तुझे अबला समझ कर;
तेरे बाप ने पीट दिया मुझे तबला समझ कर।

हास्य शायरी

नींद आती है तो एक ख्वाब आता है;
ख्वाब में इक लड़की आती है, और पीछे उसका बाप आता है;
फिर क्या, फिर ना नींद आती है ना ख्वाब आता है!

हास्य शायरी

हम दुआ करेंगे उस खुदा से कि खुशियों से भर दे वो आपकी झोली;
हम दुआ करेंगे उस खुदा से कि खुशियों से भर दे वो आपकी झोली;
दया कोई भी इनमे से अगर होशियारी दिखाए तो मार देना उसे गोली!

हास्य शायरी

निकले जो दुनिया की भीड़ में तो ये जाना है;
निकले जो दुनिया की भीड़ में तो ये जाना है;
दुखी है हर वो शख्स, जिसे आज फिर काम पर जाना है!

हास्य शायरी

वाह गालिब तूने क्या शेर मारा है;
वाह गालिब तूने क्या शेर मारा है;
अरे यार! देख जरा शेरनी कितना रो रही है।

हास्य शायरी

तेरे ग़म में तड़प कर मर जायेंगे;
मर गए तो तेरा नाम ले जायेंगे;
रिश्वत देकर तुझे भी बुलायेंगे;
तुम ऊपर आओगे तो साथ बैठकर कुरकुरे खायेंगे।

हास्य शायरी

न वफ़ा का ज़िक्र होगा;
न वफ़ा की बात होगी;
अब मोहब्बत जिस से भी होगी;
राखी के बाद होगी।

हास्य शायरी

मोहब्बत का सफर लंबा हुआ​;​
​​तो क्या हुआ, थोड़ा तुम चलो​;
​थोड़ा हम चले, थोड़ा तुम चलो;​
​थोड़ा हम चले, फिर रिक्शा कर लेंगे।

हास्य शायरी

कितना शरीफ शख्श है;
पत्नी पे फ़िदा है;
उस पे ये कमाल है कि;
अपनी पे फ़िदा है।

हास्य शायरी

उम्र की राह में जज्बात बदल जाते है;
वक़्त की आंधी में हालात बदल जाते है;
सोचता हूँ कि काम कर-कर के रिकॉर्ड तोड़ दूँ;
पर ऑफिस आते आते ख़यालात बदल जाते है।

हास्य शायरी

कोई तो बुक ऐसी मिलती जिस पे दिल लुटा देते;
हर सब्जेक्ट ने दिमाग़ खाया किसी एक को निपटा देते;
अब सेलेबस देख कर ये सोचते हैं कि;
एक महीना ओर होता तो दुनिया हिला देते।

हास्य शायरी

पानी में विस्की मिलाओ तो नशा चढ़ता है;
पानी में रम मिलाओ तो नशा चढ़ता है;
पानी में ब्रेंड़ी मिलाओ तो नशा चढ़ता है;
साला पानी में ही कुछ गड़बड़ है।

हास्य शायरी

दिल दो किसी एक को;
वो भी किसी नेक को;
जब तक मिल ना जाए कोई;
ट्राई करते रहो हर एक को।

हास्य शायरी

बहुत खूबसूरत हो तुम;
खुद को दुनिया की बुरी नज़रों से बचाया करो;
सिर्फ आँखों में काजल ही काफी नहीं;
गले में नींबू, मिर्च और चप्पल भी लटकाया करो।

हास्य शायरी

कोई आँखों से बात कर लेता है;
कोई आँखों में बात कर लेता है;
बडा मुश्किल होता हैं जवाब देना यारों;
जब कोई इंग्लिश में बात कर लेता है।

हास्य शायरी

बारिश का मौसम बहुत तडपता है;
उनकी याद हैं जिन्हें दिल चाहता है;
लेकिन वो आए भी तो कैसे;
ना उनके पास रैन कोट है और ना छाता है।

हास्य शायरी

पानी आने की बात करते हो;
दिल जलाने की बात करते हो;
चार दिन से मुंह नहीं धोया;
तुम नहाने की बात करते हो।

हास्य शायरी

हम दुआ करते हैं खुदा से;
कि वो आप जैसा दोस्त और ना बनाए;
एक कार्टून जैसी चीज़ जो हमारे पास है;
कहीं वो भी कॉमन ना हो जाए!

हास्य शायरी

प्यार का गीत गायेंगे हम;
तुझसे मोहब्बत निभायेंगे हम;
जो तूने कबूल कर लिया प्यार मेरा तो ठीक;
वरना किसी और हसीना को पटायेंगे हम!

हास्य शायरी

तेरे बारे में सोचा तो मुझे एक ख्याल आया;
तुझे मैंने दोस्त बना के ज़िन्दगी में क्या पाया;
बाकी बातों को तो तू मार गोली;
पहले ये बता तूने पड़ोस वाली आइटम को कैसे पटाया!

हास्य शायरी

आज तुम पे आंसुओं की बरसात होगी;
फिर वही कड़कती रात होगी;
SMS ना करके तूने दिल दुखाया है मेरा;
जा तेरे बदन में खुजली सारी रात होगी!

हास्य शायरी

सितम ढाने की हद होती है;
पास ना आने की रूठ जाने की हद होती है;
एक SMS तो कर दे जालिम;
पैसे बचाने की भी हद होती है!

हास्य शायरी

तेरी गलतियों को माफ़ कौन करता;
मैं ना रहता तो तुझसे इन्साफ कौन करता;
शुक्र है खुदा ने सलामत रखा मेरे दोस्त को;
वरना मेरी शादी में जूठी प्लेटें साफ़ कौन करता!

हास्य शायरी

चूल्हे पे रखा तवा गर्म है;
वाह-वाह;
चूल्हे पे रखा तवा गर्म है;
आज कल की लड़कियों से ज़्यादा तो लड़कों में शर्म है!

हास्य शायरी

क्या सुनाएँ हम आपको दास्ताँ-ए-गम;
अर्ज किया है;
क्या सुनाएँ हम आपको दास्ताँ-ए-गम;
जब से आप मिले हो परेशान हो गए हैं हम!

हास्य शायरी

क्या हुआ जो उसने रचा ली मेहँदी;
हम भी अब सेहरा सजायेंगे;
तो क्या हुआ अगर वो हमारे नसीब में नहीं;
अब हम उसकी छोटी बहन पटायेंगे!

हास्य शायरी

शायर हूँ शायरी अर्ज़ करता हूँ जो इतनी भी नहीं है बुरी;
शायर हूँ शायरी अर्ज़ करता हूँ जो इतनी भी नहीं है बुरी;
चुपचाप सुन लो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे;
क्योंकि मेरे पास है छुरी!

हास्य शायरी

मोहब्बत करने वालों को इनकार अच्छा नहीं लगता;
इस दुनिया के बाशिंदों को इकरार अच्छा नहीं लगता;
जब तक लड़का भगा नहीं ले जाए लड़की को;
तब तक लोगों को प्यार सच्चा नहीं लगता!

हास्य शायरी

मुस्कुरा कर लडको को पागल बनाना तो हसीनो की इक अदा है;
अर्ज़ किया है;
मुस्कुरा कर लडको को पागल बनाना तो हसीनो की इक अदा है;
और जो कमबख्त उसे मोहब्बत समझे वो सबसे बड़ा गधा है!

हास्य शायरी

पी लेंगे तुम्हारा हर एक आंसू;
कभी अपनी महफ़िल में बैठाकर तो देखो;
भाभी कहोगे तुम अपनी गर्लफ्रेंड को;
कभी हमसे मिलाकर तो देखो!

हास्य शायरी

हमेशा ज़िन्दगी में मुस्कुराते रहो;
हर इंसान को अपना बनाते रहो;
जब तक कोई कार वाली ना बने तुम्हारी गर्लफ्रेंड;
तब तक स्कूटर वाली से ही काम चलाते रहो!

हास्य शायरी

हम भी जान-ए-मन तेरे लिए ताजमहल बनायेंगे;
अर्ज़ किया है;
हम भी जान-ए-मन तेरे लिए ताजमहल बनायेंगे;
एक कप सुबह पिलायेंगे और एक कप शाम को पिलायेंगे!

हास्य शायरी

ना जाने कब कोई अपना रूठ जाए;
ना जाने कब कोई अश्क आँखों से छूट जाए;
कुछ पल हमारे साथ भी मुस्कुरा लिया करो ए दोस्त;
न जाने कब तुम्हारे दांत टूट जाएँ!

हास्य शायरी

दोस्ती को बड़े प्यार से निभाएंगे;
कोशिश रहेगी तुझे न सतायेंगे;
कभी पसंद न आये मेरा साथ तो बता देना;
गिन भी न पाओगे इतने "थप्पड़" लगाएंगे!

हास्य शायरी

जब जब घिरे बादल तेरी याद आई;
जब झूम के बरसा बादल तेरी याद आई;
जब-जब मैं भीगा तेरी याद आई;
अब रहा नहीं जाता, छतरी लौटा दे भाई!

हास्य शायरी

रंगों से भरी शाम हो आपकी;
चाँद सितारों से ज्यादा शान हो आपकी;
इस ज़िन्दगी में बस एक ही आरजू है हमारी;
कि बंदर से ऊँची छलांग हो आपकी!

हास्य शायरी

मेरे दिल की दुआएं लेती जा;
जा तुझको सुखी संसार मिले;
मायके याद ना आये तुझे;
ससुराल में इतनी मार मिले!

हास्य शायरी

आशिक पागल हो जाते हैं प्यार में;
बाकी कसर पूरी हो जाती है इंतज़ार में;
मगर ये दिलरुबा नहीं समझती;
वो तो पानी-पूरी खाती फिरती है बाजार में!

हास्य शायरी

हसीनों के चेहरे पर हर लम्हा हर वक्त हंसी होती है;
हसीनों के चेहरे पर हर लम्हा हर वक्त हंसी होती है;
कमबख्त हमारा दिल भी ऐसी ही हसीना पर आता है;
जो पहले ही किसी कमबख्त से फंसी होती है!

हास्य शायरी

जुल्फों में फूलों को सजा के आयी;
चेहरे से दुपट्टा उठा के आयी;
किसी ने पूछा आज बड़ी खुबसूरत लग रही है;
हमने कहा शायद आज नहा के आयी!

हास्य शायरी

खुशबु ने फूल को ख़ास बनाया;
फूल ने माली को ख़ास बनाया;
चाहत ने मोहब्बत को ख़ास बनाया;
और कमबख्त मोहब्बत ने कितनो को देवदास बनाया!

हास्य शायरी

वो आज भी हमें देख कर मुस्कुराते हैं;
वो आज भी हमें देख कर मुस्कुराते हैं;
ये तो उनके बच्चे ही कम्बख्त हैं;
जो हमें मामा-मामा बुलाते है!

हास्य शायरी

इश्क को दर्द-ए-सर कहने वाले सुन;
हमने भी ये दर्द अपने सर ले लिया;
हमारी निगाहों से बचकर वो कहा जायेंगे;
क्योंकि अब हमने उनके मोहल्ले में ही घर ले लिया!

हास्य शायरी

खुदा करे कि तुझे खुशियों का संसार मिले;
हर पल तुझे खुशियाँ हज़ार मिलें;
रब्ब करे तेरी गर्लफ्रेंड तुझे राखी बांध जाए;
और तुझे एक और बहन का प्यार मिले!

You may like these posts

  1. To insert a code use <i rel="pre">code_here</i>
  2. To insert a quote use <b rel="quote">your_qoute</b>
  3. To insert a picture use <i rel="image">url_image_here</i>

Opening an Upstox account is easy-peasy. All you need is your PAN + Aadhaar. You can sign-up online using my link within the next 7 days