15 August Shayari 2022 स्वतंत्रता दिवस पर शायरी
ऐ वतन तुझको नमन, ये दिल की मेरी आवाज़ है
हो जाऊं कुर्बान सदक़े, मुझको ये आभास है
किया नही कुछ तेरे लिए, पर एक दिन कुछ कर जाऊँगा
मैं लौट के न वापस आऊँगा मैं याद सभी को आऊँगा
फिर भगत सिंह किसी सुभाष को, यह देश मेरा पुकार रहा
हर दिन लुटती बहू-बेटियां, देश मेरा चित्कार रहा
हर मज़हब के लोगो ने मिलकर, भारत देश बनाया है
इसको आज़ाद करने को लेकर, सबने खून बहाया है
इस आज़ादी की कीमत का, कुछ तो तुम सम्मान करो
अगर कुछ नहीं कर सकते तो, अपना दूषित मुँह ही बंद करो
वीरों ने अपने ऊष्ण लहू का कतरा-कतरा गंवाया है
तब जाकर के हमने, 1947 को आज़ादी पाया है
इस अमूल्य आजादी का, तुम ऐसे न अपमान करो
15 अगस्त को तिरंगा लेकर, 16 को ना बर्बाद करो
हे भारत के देशद्रोहियों कुछ तो दिल मे मान भरो,
ऐसे ना किसी देश धर्म का तुम तो गुणगान करो
कुछ इसी देश मे रहकर, इसी मुल्क का खा रहे
इसी देश को जख़्मी करके, कुछ अपना राग अलाप रहे
भारत माँ के सच्चे बेटे, सरहद पर है घूम रहे
दो शब्दों का ज्ञान नही है जिनको, वे संसद- संसद घूम रहे
धीरे धीरे मेरा भारत विश्वगुरु बन जायेगा,
सम्पूर्ण विश्व मे हमारा तिरंगा ही लहरायेगा !
इस धरती को स्वर्ग बनाएं
आओ, सब को गले लगाएं
हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!!
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक तुझमें जान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई हो।
बल्कि इस प्रयास में है कि देश सही भी हो और मजबूत भी।
इश्क तो करता है हर कोई, अपने महबूब पर मरता है हर कोई
कभी वतन को महबूब बना कर देखो तो तुम पर मरेगा हर कोई।
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना…
हैप्पी इंडिपेंडेस डे!!
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूं, तू पढ़ ले कुरान
अपने तो दिल में हैं दोस्त
बस एक ही अरमान, एक थाली में खाना खाए सारा हिंदुस्तान।
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं..!!
ना सरकार मेरी है ना रौब मेरा है,
ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है,
मै हिन्दुस्तान का हूँ और हिन्दुस्तान मेरा है।
चमक रहा है,आसमान में देश का सितारा…
आज़ादी के दिन आओ मिलके करें दुआ
यही की बुलंदीयों पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
मगर बात याकीन की है
मेरी जिस्म में मिट्टी सिर्फ
और सिर्फ इस जमीन की है।
रहने को जमी और आसमान दिया
ऐसे प्यारे मुल्क का ध्यान रखना
भारत को हमेशा महान रखना।
आओ देश को और हसीन बनाए
आओ सब मिलकर गले मिलते हैं
आओ आजादी का पर्व मनाए।
जिसने आपको आजादी दिलाई
गर्व करो इस देश पर
जिस आपको एक पहचान दिलाई।
ऊंचा ही रहेगा हमारा
हम पूरी शान से जीते हैं
क्योकि देश हमारा सबसे प्यारा।
कल की बात पुरानी
नए सिरे से लिखेंगे
हम मिलकर नई कहानी
हम हिंदुस्तानी हम हिंदुस्तानी।
यहाँ की मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,
मुझे डर नहीं है अपनी मौत से,
तिरंगा बने कफ़न मेरा, यही अरमान रखता हूँ।
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे,
बची है लहू की एक बूँद भी रगों में,
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम ना होने देंगे।
मगर वतन से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता,
नोटों में लिपट कर और सोने में लिपटकर मरे है
कई, मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।
नयन से बड़ी कोई चीज नहीं,
तभी मेरे दिल ने ये आवाज दी,
वतन से बड़ी कोई चीज नहीं।
चमक रहा आसमान में देश का सितारा,
आजादी के दिन आओ मिलकर करें दुआ,
बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
न धन-दौलत न शोहरत बस तिरंगा शान है अपनी,
सभी इस बात को मन के हर एक पन्ने पर लिख लेना,
यही गीता यही बाइबल यही कुरआन है अपनी।
यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं,
मुझे चिंता नहीं स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफन बस यही अरमान रखता हूं।
शहीदों की शहादत याद करें,
एक बार फिर से राष्ट्र की कमान,
हम हिंदुस्तानी अपने हाथ धरे,
आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें।
अमीर हो या फिर गरीब
चाह किसी धर्म जात का हो
मगर हमारी सही पहचान
तो हमारे देश सेही होती है।
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना…
हैप्पी इंडिपेंडेस डे!!
दिल तो क्या जान भी इस पर निछावर कर दूंगा,
अगर मिले एक भी मोका देश के काम आने का
तो बिना कफ़न के ही देश के लिए सो जाऊंगा

