-->

आपके समर्थन से, हम और अधिक बेहतर सामग्री बना सकते हैं। कृपया Ads पर क्लिक करे और अपना प्यारा सा लिखा हुआ शायरी और कोट्स हमारे कमेंट पर लिखे | आपके सहयोग और सपोर्ट से पेज आज तक चल रहा है ऐसे ही सहयोग बनाये रखे |

20 Key Differences Between Successful and Unsuccessful Person

आज का Topic आप सभी के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी है क्योंकि आज हम बात करने वाले है एक सफल व्यक्ति कैसे सोचता है और एक असफल व्यक्ति कैसे सोचता है। एक भी Point Miss मत करियेगा नहीं तो आपका बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। इसे आपको इसलिए देखना चाहिए ताकि आपको पता चल सके की एक सफल व्यक्ति की तरह सोच आपके अंदर है या नहीं है ताकि आप अपने अंदर सुधार कर सके।

  1. एक सफल व्यक्ति हमेशा दुसरो को कॉम्प्लीमेंट देता है जब की एक असफल व्यक्ति दुसरो को हमेशा क्रिटिसाइज़ करता है।
  2. सफल इंसान हमेशा दुसरो को माफ़ करते है जब की असफल व्यक्ति दुसरो के लिए हमेशा बदले की भावना रखते है।
  3. सफल इंसान जब भी फेल होता है तो वो खुद उसकी जिम्मेदारी लेता है जब की असफल व्यक्ति अपने हार का जिम्मेदार दुसरो को ठहराता है।
  4. एक सफल इंसान हमेशा दुसरो को सफल होते देखना चाहते है जब की एक असफल इंसान दुसरो को हमेशा फेल होते हुए देखना चाहते है।
  5. एक सफल इंसान के हमेशा अपनी ज़िंदगी के लिए एक लक्ष्य होता है जब की एक असफल व्यक्ति अपनी पूरी ज़िंदगी बिना लक्ष्य के की इधर-उधर भटकता रहता है।
  6. सफल इंसान हमेशा ही कुछ ना कुछ नया सीखते रहते है जब की एक असफल इंसान लो लगता है की उसे सब कुछ पता है।
  7. सफल इंसान हमेशा सभी का सम्मान करते है जब की असफल व्यक्ति हमेशा दुसरो को निचा दिखाने की कोशिश करते है और अपने आप को सबसे ऊपर मानते है।
  8. सफल इंसान अपने सफलता का श्रेय सभी में बाटते है जब की असफल इंसान किसी भी सफलता का श्रेय खुद लेना चाहता है।
  9. सफल इंसान रोज़ कुछ नया पढ़ते है और सीखते है जब की एक असफल इंसान अपना ज्यादातर समय फालतू की चीज़े करने में खराब करते है।
  10. सफल इंसान हमेशा नया आइडियाज के बारे में बाते करते है जब की असफल इंसान हमेशा लोगों की बुराई करते रहते है।
  11. सफल इंसान हमेशा अपना जानकारी अपना ज्ञान दुसरो के साथ साँझा करते है जब की एक असफल इंसान अपने ज्ञान को दुसरो से छुपाते रहते है।
  12. सफल इंसान किसी भी बदलाव को गले लगाते है जब की असफल इंसान थोड़े से बदलाव से ही डर जाते है।
  13. सफल इंसान एनर्जेटिक होते है लेकिन असफल इंसान आलसी होते है।
  14. सफल इंसान पैसो का हमेशा सदुपयोग करते है जब की असफल इंसान अपने पैसो को गलत जगह पर दुरुपयोग करते है।
  15. सफल इंसान के पास अपने मंज़िल तक पहुंचने के लिए एक अच्छी और ठोस योजना होती है जब की एक असफल इंसान के पास अपने मंज़िल तक पहुंचने के लिए एक खोकली योजना होती है।
  16. सफल व्यक्ति हमेशा हर एक इंसान और हर एक घटना से कुछ ना कुछ सिखने का प्रयास करते है जब की एक असफल इंसान को लगता है की कोई भी व्यक्ति या कोई भी घटना उसे कुछ नहीं सीखा सकती क्योंकि उसे सब कुछ आता है।
  17. सफल व्यक्ति काम बोलते है और ज्यादा सुनते है जब की असफल व्यक्ति कम सुनते है और ज्यादा बोलते है।
  18. सफल व्यक्ति किसी भी बात को बोलने से पहले सोचते और समझते है फिर बोलते है लेकिन एक असफल इंसान बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते है और फिर बाद में पछताते है।
  19. सफल इंसान हमेशा मेनहत करके आगे बढ़ता है जब की एक असफल इंसान दुसरो की टांग खींचकर आगे बढ़ने की कोशिश करता है।
  20. सफल इंसान अपने अधिकारों का प्रयोग करने से अधिक अपने कर्तव्यों का पालन करते है जब की असफल व्यक्ति हमेशा अपने अधिकारों को मांगते रहते है और कर्तव्य क्या होता है ये बात उन्हें पता ही नहीं होता है।

You may like these posts

  1. To insert a code use <i rel="pre">code_here</i>
  2. To insert a quote use <b rel="quote">your_qoute</b>
  3. To insert a picture use <i rel="image">url_image_here</i>

Opening an Upstox account is easy-peasy. All you need is your PAN + Aadhaar. You can sign-up online using my link within the next 7 days