-->

आपके समर्थन से, हम और अधिक बेहतर सामग्री बना सकते हैं। कृपया Ads पर क्लिक करे और अपना प्यारा सा लिखा हुआ शायरी और कोट्स हमारे कमेंट पर लिखे | आपके सहयोग और सपोर्ट से पेज आज तक चल रहा है ऐसे ही सहयोग बनाये रखे |

Golden Speech of God - सृष्टि का नियम

It is the law of creation that what sinks will rise later. - कई बार जब आप मेहनत करना शुरू करते है और बार-बार फेल होते रहते है तो आपके मन में एक प्रश्न आता है। यह प्रश्न आता है की God आपके साथ है की नहीं आप खूब मेहनत करते है अपनी सारी ताकत लगा देते है आप अच्छे कर्म करते है और उसके बाद भी आपको फल नहीं मिल पाते है। कई बार तो ऐसा भी लगता है की क्या ईश्वर सिर्फ अच्छे लोगो के साथ ही बुरा करता है क्योकि जितने भी अच्छे लोग होते है उनके साथ बहुत दुःख आते है, बहुत तक़लीफ़े आती है और उनको बहुत सारी चीज़े झेलना पड़ता है तो चलिए आज इसी बात को समझते है।

एक बार एक लड़का जो की आप की ही तरह बहुत सपने देखता था अपने जीवन में बहुत ही आगे बढ़ने के बारे में सोचता था उसने बहुत मेहनत की बहुत ही कम उम्र में उसने बहुत सारी चीज़े हासिल कर ली और उसे लगता था की God हमेशा उसके साथ है और यह पता कैसे करता था।

हर रोज़ जब वह समुद्र के किनारे जाता था तो उसे लगता था की ईश्वर उससे बातें कर रहे है वो साइड में है और वो ईश्वर से बातें कर रहा है क्योंकि जब वो चलता था तो रेत पर उसे दो पैर के निशान दिखाई देते थे एक God के और एक खुद के, वह लड़का बहुत ही ज्यादा खुश था उसने अपने ज़िंदगी में वह सब कुछ पाया था जिसके आप सपने देखते है।

लेकिन कहते है ना यदि सूरज ऊगा है तो ढले गा भी, यदि घड़ी में दोनों काटे ऊपर है तो दोनों काटे निचे भी आएंगे। उस लड़के के साथ भी यही हुआ धीरे-धीरे उसकी कम्पनी Loss में जाने लगी जहा करोड़ो की प्रॉफिट बना रही थी वही पर करोड़ो का नुकसान होने लगा।

जो लोग उसका साथ देते थे वही लोग उसका साथ छोड़कर जाने लगे उसे बहुत दुःख हो रहा था और सबसे बड़ा दुःख इस बात का हो रहा था की जब वो समुद्र के किनारे घूमने जाता उसे वो पैरो के निशान नहीं दिखाई देते थे इसका मतलब भगवान उसके साथ नहीं थे वह लड़का बहुत ज्यादा दुखी था, बहुत ज्यादा परेशान था और सोच रहा था की जब अच्छा समय था तो भगवान मेरे साथ थे लेकिन जब मेरा बुरा समय आया तो भगवान ने भी मेरा साथ छोड़ दिया और मेरे अपने भी मुझे छोड़ कर चले गए और वो बहुत दुखी हुआ।

लेकिन उसने हार नहीं मानी उसने हिम्मत रखी और जो भी चीज़े God ने उसे सिखाई थी उन चीज़ो को, उन बातो को उस लड़के ने फॉलो किया और फिर से मेहनत करना सुरु किया। फिर क्या था?

थोड़ी दिन के बाद फिर से उसकी कम्पनी खड़ी हो गयी उसे जहां बहुत सारा Loss हो रहा था वहा सारा Profit होने लगा और वो फिर से खुश हो गया लेकिन उसने एक चीज़ कभी नहीं छोड़ी थी अपने ऊपर विस्वाश और समुद्र के किनारे घूमना जब वह थोड़ी दिन के बाद समुद्र के पास गया सारी चीज़े ठीक हो गयी थी उसकी कम्पनी फिर से खड़ी हो गयी थी।

थोड़ी दिन के बाद उसने नोटिस किया की जब वह समुद्र के किनारे घूमने जा रहा है तो एक और पैरो के निशान उसके साइड में बन रहे है उस लड़के ने मुँह फेर लिया और आगे की ओर बढ़ गया। साइड से आवाज आयी की क्या हुआ मुझसे बातें नहीं करोगे उस लड़के ने चिल्लाते हुए जवाब दिया की जब मेरा बुरा वक्त चल रहा था तो आप मेरे साथ नहीं थे आप ने मेरा साथ छोड़ दिया और ये पूरी दुनिया ने भी मेरा साथ छोड़ दिया।

मेरी मेहनत और मेरी विस्वाश के कारण आज मैं फिर यहाँ पे हु जब मैं सफल हो गया तो तुम फिर मेरे पास आ गए मुझे जब सबसे ज्यादा तुम्हारे साथ की जरुरत थी उस वक्त कहा थे और अब जब मैं सफल हो चूका हु तो फिर से मेरे साथ आ गए।

साइड से मुस्कुराने की आवाज आयी और कहा मैं तब भी तुम्हारे साथ था और आज भी तुम्हारे साथ हु लड़का थोड़ा सा झल्ला गया और कहने लगा की यदि तुम साथ थे, यदि साथ होते थे तो एक और पैरो के निशान मेरे साइड में दिखाई देते थे। लेकिन जब मेरे ऊपर मुसीबत आयी जब मेरे ऊपर संकट आया तो मुझे कोई पैरो के निशान दिखाई नहीं दिया तुमने मेरा साथ छोड़ दिया था।

बाजु से फिर मुस्कुराने की आवाज आयी और कहा की मैं तुम्हारे मुसीबत के समय भी तुम्हारे साथ ही था जब तुम सफल थे तब तुम्हे दो पैरो के निशान दिखाई देते थे क्योंकि मैं तुम्हारे बाजु में चलता था लेकिन जैसे ही तुम्हारे ऊपर मुसीबत आयी तुम्हे एक पैरो के निशान दिखने लगे क्योंकि तुम्हे अपने गोदी में उठा लिया था और इसीलिए तुम्हे जो पैरो के निशान दिख रहे थे वो तुम्हारे नहीं वो मेरे थे।

इसलिए हमे हमेशा याद रखना चाहिए की किसी भी परिस्थिति में वो ईश्वर वो मालिक हमारा कभी साथ नहीं छोड़ते हम उनपर विस्वाश करे या ना करे हम उनकी भक्ति करे या ना करे वो हमेशा हमारे साथ है। इसलिए इस बात को हमेशा याद रखना हाथो के लकीरो से पहले उंगलिया होती है जो हमे यही सिखाती है की हमे अपने किस्मत से पहले अपने कर्मो पर भरोशा रखना चाहिए।

आशा करता हु की मेरी बाते आपको समझ में आयी होंगी और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना ताकि उन्हें भी ये बात पता चले और वो अपने जीवन में आगे बढ़ सके।

You may like these posts

  1. To insert a code use <i rel="pre">code_here</i>
  2. To insert a quote use <b rel="quote">your_qoute</b>
  3. To insert a picture use <i rel="image">url_image_here</i>

Opening an Upstox account is easy-peasy. All you need is your PAN + Aadhaar. You can sign-up online using my link within the next 7 days