-->

आपके समर्थन से, हम और अधिक बेहतर सामग्री बना सकते हैं। कृपया Ads पर क्लिक करे और अपना प्यारा सा लिखा हुआ शायरी और कोट्स हमारे कमेंट पर लिखे | आपके सहयोग और सपोर्ट से पेज आज तक चल रहा है ऐसे ही सहयोग बनाये रखे |

ना खोलने की आदत डाल लो जिंदगी बदल जाएगी Break the Habit of Opening, Change Your Life

किसी ने कहा, "मूवी देखने चलोगे?" आपने कहा, "हाँ।" किसी ने कहा, "सराय चलोगे?" आपने कहा, "हाँ।" किसी ने कहा, "सिगरेट पियोगे?" आपने कहा, "हाँ।" किसी ने कहा, "शराब पियोगे?" आपने कहा, "हाँ।" इस तरह, आपने हाँ के चक्कर में अपना जीवन बर्बाद कर लिया है, और आपको पता भी नहीं है।

जबकि सफल होने के लिए, बड़ा बनने के लिए कहानी थोड़ी उल्टी है। बड़ा बनने की लिए आपको ना कहना सीखना होगा। हां आपको ना सीखना होगा लेकिन शायद ना की डिक्शनरी आपकी ज़िंदगी में है ही नहीं, क्योंकि आप किसी को ना नहीं कह पाते है है ना सच्ची बात आप किसी को ना इसलिए नहीं कह पाते क्योंकि उसे बुरा लग जायेगा

आपके साथ उसका रिस्ता खराब हो जायेगा वो आपको भाव नहीं देगा या फिर आपको छोड़ कर चला जायेगा और इसी डर के चक्कर में आप हां.. हां.. हां.. करते रहते हो लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की उसकी थोड़ी सी खुसी के चक्कर में आप अपनी ज़िंदगी की कितनी वॉट लगा रहे है आप अपने कितना कीमती समय बर्बाद कर रहे है।

लेकिन ये बात कभी आपकी समझ ही नहीं आएगी क्योंकि आप तो उसे खुश करना चाहते है ना और यदि वो खुश हो जायेगा तो आपका जीवन सफल हो जायेगा लेकिन बाद में बैठकर क्यों रोते हो परेशान होते हो गिड़गिड़ाते हो की मेरा समय बर्बाद हो गया शायद मैं उस समय कुछ कर लेता तो आज अपने जीवन में कुछ बेहतर होता।

याद रखना की जितना जरुरी हां कहना नहीं है उससे ज्यादा जरुरी है जीवन में ना कहना मुझे पता है की आप दिल के बहुत अच्छे इंसान हो और आप किती भी काम के लिए किसी व्यक्ति को ना नहीं कह पाते हो बिलकुल एक अच्छे व्यक्ति को ऐसा करना भी नहीं चाहिए लेकिन आपको पूर्वतः तय करना होगा की किस काम को आपको हां बोलना है और किस काम को आपको ना बोलना है।

आपको तय करना होगा की कौन सा काम आपके कार्य में बांधा बनेगा और कौन का नहीं आपको तय करना होगा की किस हां से आपके जीवन में वॉट लगने वाली है और किस हां से नहीं आज आप हां करके किसी व्यक्ति को खुश कर सकते हो। लेकिन याद रखना धीरे-धीरे आप हाँ कर-करके अपना सम्मान खो रहे हो वो व्यक्ति कभी भी आपको सम्मान नहीं करेगा जिस व्यक्ति को आप बार-बार हाँ कहते है क्योंकि उसके मन में एक भाव आ जायेगा और ये भाव ये होगा की आप तो फुर्सत ही हो।

आपके पास टाइम ही टाइम है और जब भी किसी व्यक्ति को एक फालतू व्यक्ति की जरुरत होगी तो उसके मुँह पर सिर्फ एक ही नाम ही होगा और वो होगा आपका तो हमेशा याद रखिये की जो व्यक्ति हर व्यक्ति को खुश करने की कोशिश करता है।

अंत में ना तो वो खुद और ना तो वो खुश रह पता है और ना ही किसी और को खुश रख पता है क्या बार आप दुसरो को खुश करने के चक्कर में हाँ कह देते हो लेकिन बाद में आपको पता चलता है की वो काम आप कर ही नहीं सकते है उससे अच्छा है की आप पहले ही उस चीज़ के लिए उस व्यक्ति को ना कर दे क्योंकि उस व्यक्ति को आपके ना में इतना दुःख नहीं होगा जितना की उसकी हाँ करके उस काम को ना करने में होगा।

आप अपने विचारो को स्पष्ठ रखिये आपको पता होना चाहिए की कौन सी चीज़ आपके लिए जरूरी है जहाँ हाँ कहना है और कौन सी चीज़ आपके लिए जरुरी नहीं है जहाँ आपको बिलकुल हाँ ना कहना है सोच कर देखिये कितनी बार आप भी तो पछताते है जब किसी चीज़ के लिए पहली बार में हाँ कह देते है और फिर बाद में जब अकेले बैठते है तो सोचते है की काश मैंने ना कर दिया होता ना कर दिया होता तो मैं उस चक्कर में पड़ता ही नहीं।

लेकिन, 

“अब पछतात क्या फायदा जब चिड़िया चुग गयी खेत” 

जब चिड़िया खेत चुगकर चली गयी है तब उसके बाद पछताने से कोई फायदा नहीं है इसीलिए आपको पहले से तय करना होगा की आपके कौन सी चीज़ करना है और कौन सी चीज़ नहीं करनी है तो आपको किसी भी चीज़ के लिए हाँ बोलना है या ना बोलना है।

इसका एक बहुत आसान सा तरीका है आप उस व्यक्ति से पहले समय लीजिये आप कहिये की आप थोड़ा समय लेंगे आप उसे सोच कर बताएँगे इसके बाद आप इत्मीनान से बैठिये और सोचकर उसे जवाब दीजिये। जबकि होता क्या है हम किसी व्यक्ति को खुश करने के चक्कर में तुरंत हाँ कह देते है लेकिन बाद में बैठकर पछताते रहते है इसलिए जीवन में हमेशा याद रखिये की जितना जरुरी हाँ कहना है उससे कहीं गुना ज्यादा जरूरी जीवन में है ना कहना। यदि बात समझ में आयी हो और दिल में आग लगी हो तो शेयर जरूर करिये।

।। धन्यवाद।।

You may like these posts

  1. To insert a code use <i rel="pre">code_here</i>
  2. To insert a quote use <b rel="quote">your_qoute</b>
  3. To insert a picture use <i rel="image">url_image_here</i>

Opening an Upstox account is easy-peasy. All you need is your PAN + Aadhaar. You can sign-up online using my link within the next 7 days