-->

आपके समर्थन से, हम और अधिक बेहतर सामग्री बना सकते हैं। कृपया Ads पर क्लिक करे और अपना प्यारा सा लिखा हुआ शायरी और कोट्स हमारे कमेंट पर लिखे | आपके सहयोग और सपोर्ट से पेज आज तक चल रहा है ऐसे ही सहयोग बनाये रखे |

कल, एक नया दिन, एक नया संघर्ष | Tomorrow, a new day, a new struggle best motivational speech

जब यह साल शुरू हुआ था, कुछ ना कुछ वादा सबसे किया था। इस साल में माँ, मैं ये घर की तकलीफ दूर कर दूंगा, पापा, अब आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बहन, तू फीस की टेंशन ना ले... तेरा भाई है ना।

ये घर बनवा दूंगा, बहुत पैसे कमा लूंगा, पढ़ाई भी कर लूंगा। चलो वादे के अनुसार कुछ दिनों तक एक जुट होकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित किया, फिर जैसे-जैसे दिन, हफ्ते और महीने बीते, धीरे-धीरे फिर से वही आलस्य, कल पर टालता हुआ, मैं हर काम सोशल मीडिया और स्मार्टफोन एडिक्शन की लत में जकड़ता हुआ, मेरे एक-एक समय का दाम बेदाम होने लगा।

पता नहीं कैसे... सब जानते हुए भी इस मतलबी, फरेबी लोगों के साथ फिर से अपना दिल लगा लिया। जिस जगह पर समय की बर्बादी होता हो, पल भर की खुशी के लिए, वही जाकर अपना कीमती वक्त बर्बाद करने लगे।

क्या सोच रहा है भाई! लगता था ना कि शुरुआत में की बहुत टाइम है, पूरा साल है अपने पास, देखा पूरा साल निकल गया ना, मुश्किल से अब कुछ ही महीने बचे हैं तेरे पास और हर बार की तरह इस साल भी तू पीछे है। कभी सोचा है कि कितना टाइम बचा है तेरे पास? बोलता तो सबको खूब है की इस किराये के घर को छोड़कर खुद की एक जमीन लूंगा और एक सुंदर सा घर बनवाऊंगा और घर की तकलीफ खत्म कर दूंगा।

भाई, एक घर को बनने में भी एक साल का समय लग जाता है, कभी अपनी उम्र देखी है, खुद की इनकम देखी है, कभी खुद को कैलकुलेट किया है? तुझे वो सपनों का घर बनाने में कितना साल लग जाएगा? और सपने तो तेरे बहुत बड़े और भी हैं और मानता हूँ मैं तेरे पास उसके लिए वैसे प्लान भी पड़े हैं, कोई शक नहीं मुझे तेरे सपनों पर, बस मुझे शक है तो तेरे मेहनत पर।

माफ़ करना भाई, आज बहुत डीप लिख रहा हूँ, लेकिन मेरी एक और बात याद रखना, अपनी उम्र और इनकम के साथ, उनकी उम्र और हेल्थ का भी ख्याल कर लेना, जिन्होंने तुझे इस धरती पर लाया, जिन्होंने तुझे ये दुनिया दिखाई, जिन्होंने तुझे इस काबिल बनाया कि जो तू सोच ले वो तू कर सके। जिनके लिए तू ये सपने देखता है, खुद कामयाब होकर जिनको सारी खुशी देना चाहता है, बस ध्यान देना मेरे दोस्त, तेरी कामयाबी का सफर इतना लंबा ना हो जाए कि जिसके लिए तू कामयाब होना चाहता है, वो ही तेरे पास ना रहे।

तेरी भी गिनती उस बदकिस्मत संतानों में ना हो जाए जो जीते जी अपनी अय्यासी और मौज मस्ती के लिए अपने भगवान को तकलीफ दे जाए। भाई, इस दुनिया में ना, हर कोई एक ना एक दिन कामयाब हो ही जाता है, कामयाबी छोटी हो या बड़ी, वो उसकी सोच पर करता है। किसी के लिए उसकी कामयाबी नौकरी, एक खुद का घर, किसी के लिए खुद का स्टार्टअप या खुद की कंपनी में होती है, वो निर्भर करता है उसकी सोच पर।

तू भी अपनी सोच के अनुसार एक ना एक दिन वो बन जाएगा जो तू चाहता है, लेकिन वह कामयाबी किस काम की जब उसके साथ वो ना रहे जिसके लिए वो कामयाब होना चाहता है। वो कामयाबी किस काम की जो एक उम्र के बाद मिले। आज की जो एनर्जी है ना, पता नहीं कल ये हो ना हो, आज जीने के लिए कितने टाइम है, पता नहीं कल ये हो ना हो, आज तू जो अकेला है ना, अरे यही तो काम करने का मौका है, पता नहीं कल मौका मिले ना मिले।

समय तो भाग रहा है दोस्त, खुद से जो वादा किया था ना, उसको पूरा करने के लिए लड़ो यार, पता नहीं कल ये लड़ने की ताकत रहे ना रहे। वो कहते हैं ना, समय की कदर करना सीख लो, वरना तुम्हारी कोई कदर ही नहीं करेगा।

You may like these posts

  1. To insert a code use <i rel="pre">code_here</i>
  2. To insert a quote use <b rel="quote">your_qoute</b>
  3. To insert a picture use <i rel="image">url_image_here</i>

Opening an Upstox account is easy-peasy. All you need is your PAN + Aadhaar. You can sign-up online using my link within the next 7 days